त्रिपुरा में बूथ नंबर 168 के मतदान को चुनाव आयोग ने किया रद्द, दोबारा होगा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में त्रिपुरा में हुए चुनाव के दौरान एक बूथ के मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है और अब यहां पर एक बार फिर से मतदान कराया जाएगा। यहां पर 11 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग ने यहां हुए मतदान को रद्द कर दिया, जिसके बाद यहां पर एक बार फिर से 12 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

ec

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को कराया गया था। लेकिन त्रिपुरा पश्चिम में चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने में गड़बड़ी सामने आई थी। यहां पर हुई राजनीतिक हिंसा और तमाम अन्य गड़बड़ियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां के मतदान को रद्द करने का फैसला लिया है। चुनाव आयोगग ने पोलिंग बूथ पर कानून व्यवस्था की खराब हालत का हवाला देते हुए यहां पर दोबारा चुनाव कराने की बात कही है। लिहाजा एक बार फिर से यहां 12 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 मई को छठे चरण के तहत मतदान कराया जाएगा छठे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही त्रिपुरा के बूथ नंबर 168 पर भी मतदान कराया जाएगा। छठे चरण में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को की जाएगी।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+