कपिल मिश्रा के 'Ind vs Pak' ट्वीट पर चुनाव आयोग का एक्शन, ट्विटर से कहा- हटाएं इसे

नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा अपने उस ट्वीट के कारण मुश्किलों में घिरते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। इसको लेकर रिपोर्ट मांगे जाने पर दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने चुनाव आयोग से इस विवादित ट्वीट को हटाने का आग्रह किया था।

Election Commission asked Twitter to remove Kapil mishra ind vs pak controversial tweet

इसके बाद, चुनाव आयोग ने सीधे ट्विटर से कहा है कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाएं। बीजेपी उम्मीदवार के ट्वीट का चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से रिपोर्ट तलब किया था। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से कपिल मिश्रा को नोटिस जारी किया गया था, जिसपर बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया आई थी।

कपिल मिश्रा ने कहा, 'मुझे कल रात चुनाव आयोग का नोटिस मिला, मैं इसपर आज अपना जवाब दूंगा। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ भी गलत कहा था। सच बोलना इस देश में अपराध नहीं है, मैंने सच बोला है। मैं अपने बयान पर अभी भी कायम हूं।' कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि शाहीन बाग में सड़कों का कब्जा कर लिया गया है, लोगों को स्कूल, दफ्तर और अस्पताल जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

दरअसल, कपिल मिश्रा अपने एक ट्वीट के कारण मुश्किलों में घिर गए, जो उन्होंने गुरुवार को किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, '𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗣𝗮𝗸𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻 8𝘁𝗵 𝗙𝗲𝗯𝗿𝘂𝗮𝗿𝘆 𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶, 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।' यही नहीं आम आदमी पार्टी के बागी नेता और बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट का जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने शाहीन बाग प्रोटेस्ट में पाकिस्तान की एंट्री का जिक्र किया था, जिसपर अब सियासत गरमाने लगी है।

बीजेपी का दामन थामने वाले कपिल मिश्रा को पार्टी ने मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है जबकि इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+