चुनाव आयोग ने कहा हार का ठीकरा EVM के माथे न फोड़े आप, करें आत्ममंथन
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को रविवार को जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हार का ठीकरा ईवीएम के माथे न फोड़े।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग पर ईवीएम से छेड़खानी का आरोप लगाया। इसकी शुरूआत बसपा प्रमुख मायाव ती ने की तो वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी उनके हां में हां मिलाई, लेकिन अब आप को चुनाव आयोग के फटकार मिली है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फटकार लगाई है। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को रविवार को जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हार का ठीकरा ईवीएम के माथे न फोड़े।
पार्टी खुद हार के कारणों का आत्ममंथन करे। आयोग ने कहा कि आपकी उम्मीदों के मुताबिक आपको पंजाब में जीत क्यों नहीं मिली, इसका मंथन आप खुद करें। आयोग ने कहा कि आपकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, इसका आरोप ईवीएम से छेड़छाड़ पर लगाना गलत है। आयोग ने एकबार फिर से कहा कि ईवीएम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications