झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच चरणों में होगा मतदान

Recommended Video

    jharkhand assembly elections का ऐलान, इस दिन होगा मतदान | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड की सभी 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा, 30 नवंबर से वोटिंग शुरू होगी और 23 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि, झारखंड में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

    Election Commission Announces Schedule For Jharkhand Assembly Elections

    बता दें, पहले चरण के लिए 30 नवंबर को मदतान किए जाएंगे वहीं, 20 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। 12 दिसंबर को तीसरे चरण के लिए 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर तो 20 दिसंबर को पांचवे और आखिरी चरण के लिए 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: राज्यपाल अनुसुईया ने की सीएम कलमनाथ की तारीफ तो भाजपा नेता ने जताई नाराजगी

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि, झारखंड में 67 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आती हैं ऐसे में वहां वोटिंग वाले दिन कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। 28 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसके लिए झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि झारखंड में 5 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा, उपायुक्त में 17-18 अक्टूबर को राज्य का दौरा कर वहां के हालात का जयजा लिया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19 जिले भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।

    राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की बात करें तो उनका यह दूसरा विधानसभा चुनाव है, बीजेपी उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने को बेताब है। बीजेपी ने झारखंड में इस बार 65 पार का लक्ष्य रखा है, भाजपा और एजेएसयू मिलकर चुनाव मैदान में उतने वाले हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो राज्य में जीत का दारोमदार प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के कंधे पर है। इसके अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एजेएसयू ने 5 सीटें अपने नाम कीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+