मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों का चुनावी कार्यक्रम, एक नजर में

चुनाव आयोग ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में और बाकी चारों राज्यों में एक-एक चरण में मतदान होगा। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही इन पांचों राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि पाचों राज्यों में कब वोट डाले जाएंगे और कब मतगणना होगी।

मध्य प्रदेश में इस तारीख को होगी वोटिंग

मध्य प्रदेश में इस तारीख को होगी वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर और 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। सभी सीटों पर वीवीपैट मशीन के जरिए मतदान होगा।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ चूंकि नक्सल प्रभावित राज्य है, इसलिए 90 सीटों वाले इस प्रदेश में दो चरणों में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर है। वहीं, दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में नामांकन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 नवंबर है। सभी सीटों पर मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

राजस्थान में कब डाले जाएंगे वोट, कब होगी मतगणना

राजस्थान में कब डाले जाएंगे वोट, कब होगी मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान में सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राजस्थान की सभी 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों पर मतदान वीवीपैट मशीन के जरिए होगा। छत्तीसगढ़ में नामांकन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। 11 दिसंबर को सभी सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना होगी।

मिजोरम में एक ही चरण में होगा मतदान

मिजोरम में एक ही चरण में होगा मतदान

पांचों चुनावी राज्यों में सबसे छोटे राज्य मिजोरम में 40 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मिजोरम में सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है और 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 नवंबर को होगी। सभी सीटों पर वोटों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी।

तेलंगाना में इस तारीख को होगा मतदान

तेलंगाना में इस तारीख को होगा मतदान

पांचवें चुनावी राज्य तेलंगाना में 119 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। यहां 12 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। सभी सीटों पर 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+