दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत 22 राज्यों में कब शुरू होगा SIR? चुनाव आयोग ने कर दिया खुलासा
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 19 फरवरी (गुरुवार) को बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन संशोधन (SIR) से संबंधित शुरूआती कार्यों को बिना देरी के पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोग ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण अभियान आगामी अप्रैल माह से आरंभ होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसके दायरे में आ जाएंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार में यह प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है, जबकि 12 राज्यों में यह अभी जारी है। बाकी बचे हुए राज्यों में 'SIR' की कार्यवाही अप्रैल में शुरू की जाएगी, जिससे यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरा हो सके।

अप्रैल से 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभियान शुरू करने की तैयारी तेज करते हुए संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रारंभिक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि यह व्यापक अभियान बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चलेगा अभियान?
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड।

SIR प्रक्रिया क्या है और क्यों जरूरी है?
SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और शुद्ध किया जाता है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं।
SIR दौरान क्या-क्या होता है?
- यह जांच की जाती है कि मतदाता अभी भी उसी पते पर रह रहा है या नहीं।
- जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम सूची से हटाए जाते हैं।
- मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र, पता या फोटो में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारा जाता है।
- जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम सूची में जोड़ा जाता है।
- यदि कोई व्यक्ति दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है, तो उसका नाम पुराने स्थान से हटाकर नए पते पर दर्ज किया जाता है।
- BLO घर आए तो क्या रखें तैयार?
- जब BLO सत्यापन के लिए आपके घर आएं, तो परिवार के सदस्यों के निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल प्रमाण पत्र आदि)
- निवास प्रमाण पत्र
- यदि वोटर आईडी में लगी फोटो धुंधली या पुरानी हो गई है, तो नई स्पष्ट फोटो देकर उसे अपडेट कराया जा सकता है।
- यह अभियान मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सके।
- West Bengal SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका या राहत? फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ी, कोर्ट की 5 बड़ी बातें?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications