चुनाव आयोग ने रामदेव का राज्य अतिथि दर्जा छीना

राजनीतिक दलों की इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने जिले के कलक्टरों से रामदेव की सभाओं की रिपोर्ट मांगी है। वहीं मंगलवार की शाम दिल्ली वापस लौट रहे रामदेव का रायपुर एयरपोर्ट पर लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध किया। यहां तक की उन पर चूडि़यां और बिंदी फेंक कर काले झंडे दिखाए, जिससे कि रामदेव को दौड़ कर खुद को बचाना पड़ा।
चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में उनका राजकीय अतिथि का दर्जा छीनें जाने पर रामदेव ने कहा कि 'मैं तो एक फकीर हूं और मेरा राजकीय दर्जा वापस लेने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होने कहा कि अगर मोदी और रमन सिंह के पक्ष में बोलना अपराध है तो मैं यह अपराध करूंगा। उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली सरकार उनके खिलाफ साजिश कर रही है।
वहीं चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर हमें प्रमाण मिलता है कि रामदेव ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications