Election 2024: राहुल गांधी का ऐलान- मैं AAP को वोट दूंगा, जानें क्या केजरीवाल देंगे कांग्रेस को वोट?

Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का बटन दबाएंगे। राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली में एक विशाल रैली यह ऐलान किया।

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर अपने गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने की अपील की। आइए जानते हैं क्या केजरीवाल देंगे कांग्रेस को वोट?

Rahul Gandhi vote for AAP

वहीं, राहुल गांधी ने रैली में यह भी साफ कर दिया कि केजरीवाल कांग्रेस का बटन दबाएंगे। राहुल ने कहा कि साथ मिलकर गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी को बहस की चुनौती भी दी
राहुल गांधी ने अपने भाषण में पीएम मोदी को भारत के प्रमुख मुद्दों पर बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके साथ बहस करने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने पसंदीदा पत्रकारों को लगातार, इंटरव्यू दे रहे हैं, लेकिन वह मेरे साथ बहस नहीं करेंगे क्योंकि वह जानते हैं कि वह मेरे सवालों का जवाब नहीं दे सकते।

राहुल ने कहा कि अगर पीएम मोदी बहस के लिए सहमत होते हैं, तो सवाल पूछना चाहूंगा। कहा कि पहला सवाल मैं पीएम मोदी से पूछूंगा कि अडानी के साथ उनके क्या संबंध हैं? इसके बाद मैं उनसे चुनावी बांड के बारे में पूछना चाहता हूं। गांधी ने कहा कि बहस इन दो सवालों के बाद ही खत्म हो जाएगी, लेकिन वह प्रधानमंत्री से यह भी पूछना चाहते हैं कि जब लोग कोविड महामारी से पीड़ित थे, तो उन्होंने जनता से थालियां बजाने और मोबाइल फोन फ्लैश करने के लिए क्यों कहा?

उन्होंने कहा कि वह मेरे साथ बहस में शामिल नहीं होंगे। लेकिन, वह अपनी रैलियों में केवल उन मुद्दों के बारे में बोलते हैं जो मैं उठाता हूं। जब मैंने कहा कि वह अडानी-अंबानी के बारे में बात क्यों नहीं करते, तो उन्होंने तुरंत इस बारे में बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+