BJP First List: 195 उम्मीदवारों में कितने नेताओं के बच्चों को मिला टिकट? जानिए सभी के नाम
BJP MP Candidates List 2024: भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार (02 मार्च) को 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। जिसमें PM मोदी सहित 34 कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल है। लेकिन इस सीट में कई नेताओं के बच्चों को भी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है।
बीजेपी की पहली लिस्ट में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 194 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पार्टी की ओर से कई ऐसे कद्दावर नेताओं के बच्चों को भी टिकट दी गई है। जानिए उनके नाम और वो कहां से लड़ेंगे चुनाव?

अनिल के. एंटनी: कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और केरल कांग्रेस के नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी को भाजपा ने केरल की पथानामथिट्टा सीट से उम्मीदवार बनाया है। अनिल एंटनी ने पिछले साल ही यानी 2023 में ही कांग्रेस से रिश्ते खत्म कर बीजेपी जॉइन की थी।
बासुंरी स्वराज: इस लिस्ट में बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बासुंरी स्वराज का नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने नई दिल्ली से बासुंरी स्वराज को टिकट दिया है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से वर्तमान सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को प्रत्याशी बनाया है।
राजवीर सिंह: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह (राजू भैय्या) को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। राजवीर सिंह यूपी की एटा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दुष्यंत सिंह: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। झालावाड़-बारां से मौजूदा सांसद दुष्यंत एक बार फिर पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान मे हैं।
पीएम के पूर्व निजी सचिव के बेटे को टिकट
इसके अलावा पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व निजी सचिव रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा के बेटे को भी टिकट दिया है। नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को यूपी की श्रावस्ती सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस से आई ज्योति मिर्धा को टिकट
वही सितंबर 2023 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली राजस्थान के दिग्गज जाट नेता नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा को भी टिकट मिला है। नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को उसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications