एमपी के निजी अस्‍पताल में इंसानियत शर्मसार- बिल जमा नहीं करने पर बुजुर्ग मरीज को बेड से बांधा

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के शाजापुर जिले में एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज को इलाज का बिल जमा नहीं करने पर कथित तौर पर अस्पताल के बेड से बांध दिया गया। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। जब इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली तो उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की करने की बात कही है। वहीं अस्पताल का कहना है कि मरीज का शरीर इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से बार-बार अकड़ रहा था, ऐसे में वह खुद को चोट ना पहुंचा लें, इसलिए उन्हें बांधा गया था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Hospital का बिल ना चुकाने पर बुजुर्ग को बेड से बांधा, देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी
    11000 रुपए का बिल बना था बुजुर्ग का

    11000 रुपए का बिल बना था बुजुर्ग का

    जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का नाम लक्ष्मीनारायण है। तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें इलाज के लिए शाजापुर जिला सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद लक्ष्मीनारायण को जिला अस्पताल ने रेफर किया था। अस्पताल में 11,000 रुपये का बिल बना। परिजनों का आरोप है बिल नहीं भरा इसलिए उन्हें रस्सी से बांध दिया गया। वहीं, अस्पताल का कहना है कि बुजुर्ग की तबियत को देखते हुए ऐसा करना जरूरी था।

    क्‍या कहना है अस्‍पताल का

    क्‍या कहना है अस्‍पताल का

    अस्पताल के मालिक डॉक्टर वरुण बजाज का कहना है कि बुजुर्ग को दिमागी बुखार है। उनका कहना है कि बोतल लगाने पर छटपटाने से सुई के टूटने का खतरा था, इसलिए उन्हें बांधा गया था। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि ऐसे मरीजों को कंट्रोल करने के लिए ऐसा किया जाता है। जब इस बात की जानकारी शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को मिली तो उन्होंने सीएमएचओ से मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।

    सीएम शिवराज ने कही कार्रवाई की बात

    बुजुर्ग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद जब विपक्षी दल हमलावर हुए तो सीएम शिवराज सिंह ने कार्रवाई की बात कही। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि शाजापुर के एक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक के साथ क्रूरतम व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कलेक्टर ने सीएचएमओ को जांच करने को कहा है। देर रात मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+