Video: बुजुर्ग कपल की थी एवरेस्ट को देखने की ख्वाइश, पायलट ने ऐसे पूरा किया जिंदगी भर का सपना

महाराष्ट्र के रहने वाले एक बुजुर्ग कपल की माउंट एवरेस्ट को करीब से देखने की इच्छा थी, जिसको पायलट ने पूरा किया। अब इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Elderly couple Mount Everest

Elderly couple dreams of seeing Mount Everest: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को करीब से देखने का सबका सपना होता है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के रहने वाले एक बुजुर्ग कपल ने भी देखा। महाराष्ट्र के इस बुगुर्ज दंपति की एवरेस्ट को ऊपर और करीब से देखने की दिली ख्वाइश थी। जिसके लिए उन्होंने अपनी यात्रा भी शुरू की। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

माउंट एवरेस्ट को देखने का सपना पूरा

माउंट एवरेस्ट को देखने का सपना पूरा

जैसा की सबको पता है कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना एक सपना है, जिसके लिए सालों की ट्रेनिंग, त्याग और किस्मत की जरूरत होती है। यहां तक की कुछ लोगों के लिए तो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के रास्ते बेस कैंप तक पहुंचना भी बड़ी बात होती है। ऐसी ही इच्छा महाराष्ट्र के 78 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति के मन में थी कि वह जीवन में एक बार एवरेस्ट को करीब से देखे, जिसको एक पायलट ने पूरा किया है। बुजुर्ग के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

अपनी पत्नी के साथ अपनी इच्छा की पूरी

अपनी पत्नी के साथ अपनी इच्छा की पूरी

दरअसल, महाराष्ट्र के 78 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का जीवन भर का सपना एवरेस्ट को करीब से देखने का था, जिसे एक पायलट ने पूरा किया। पायलट बुजुर्ग शख्स और उनकी पत्नी को समुद्र तल से 17,000 फीट ऊपर एवरेस्ट पर हेलिकॉप्टर से लेकर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति की चलने में मदद करती हैं, जो एक छड़ी की सहायत से चल रहे थे। दोनों एक साथ सबसे ऊंची चोटी को देखते हैं।

17,000 फीट की ऊंचाई पर लेकर गए पायलट

17,000 फीट की ऊंचाई पर लेकर गए पायलट

एंडी थापा ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। अपने पहले पोस्ट में थापा ने बताया कि समुद्र तल से 17,000 फीट की ऊंचाई पर उन्हें उड़ाना उनके लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन बहुत कम मिलती है। हेलीकॉप्टर पायलट एंडी थापा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए दो वीडियो में बुजुर्ग जोड़े को एवरेस्ट देखने के लिए पहाड़ों पर चलते हुए दिखाया गया है, जबकि हेलिकॉप्टर उनके पीछे खड़ा है।

पायलट ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

पायलट ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि एवरेस्ट को करीब से देखना उनका आजीवन सपना था। अपने पोस्ट में एंडी ने लिखा- "उन्होंने सपना देखा और जीत हासिल की.. मेरे लिए यह मेरी आंखों के करीब की कहानी थी.. मैं नायक था.. सपना जादू के जरिए से असल नहीं बनता है, इसमें पसीना, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत लगती है। इस प्यारी जोड़ी को सलाम.. और आप दोनों 100 साल जियो, यादें बनाते रहो और दुनिया को प्रेरित करते रहो।"

वीडियो को 4.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

वीडियो को 4.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

16 अक्टूबर को शेयर किए गए पहले वीडियो को अब तक 4.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर भी अपनी प्यारी-प्यारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतनी प्यारी जोड़ी को सलाम और वह वाकई कमाल की महिला हैं..मैं कामना करता हूं कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए एक और स्वस्थ साल जिएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+