EKVI Air Training Organisation: DGCA ने 36वें उड़ान प्रशिक्षण संगठन को दी मंजूरी, विमानन उद्योग को मिलेगा बल
EKVI Air Training Organisation: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 36वें उड़ान प्रशिक्षण संगठन को मंजूरी दे दी है। डीजीसीए ने तमिलनाडु के सलेम हवाई अड्डे पर स्थित उड़ान प्रशिक्षण संगठन को मंजूरी दी है। इसका नाम EKVI Air Training Organisation है।
डीजीसीए ने कहा कि यह पूरे राज्य में एकमात्र उड़ान प्रशिक्षण संगठन है। यह मंजूरी राज्य के इच्छुक पायलटों को डीजीसीए मानकों के अनुसार प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगी। देश में विमानन उद्योग के विकास में योगदान देगी।

डीजीसीए 4 से 6 जुलाई तक मुंबई और दिल्ली में ग्राउंडेड गो-फर्स्ट विमानों का ऑडिट पूरा करने के बाद विशेष ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है। विशेष ऑडिट सुरक्षा संबंधी पहलुओं के साथ-साथ उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के फिजिकल वेरिफिकेशन पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- फ्रांस में बास्तील दिवस पर उड़ेंगे भारतीय विमान, जानिए US दौरे की तरह PM मोदी की ये यात्रा क्यों है खास?












Click it and Unblock the Notifications