सिद्धू या फिर उनकी पत्नी में से किसी एक को ही टिकट: कांग्रेस

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धू और उनकी पत्नी में से किसी एक को ही टिकट मिलेगा।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर में से किसी एक को ही टिकट मिलेगा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो जल्द ही सिद्धू से मिलकर उन्हें पार्टी में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, हलांकि उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी चुनाव के लिए उन्हें या उनकी पत्नी में से किसी एक को ही टिकट देगी।

sindhu and his wife

उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही लगभग आधे से अधिक उम्मीदवारों को टिकट बांट चुकी है और 20-21 नमाम और फाइनल कर चुकी है। ऐसे में सिद्धू और उनकी पत्नी को फैसला करना होगा कि दोनों में से कौन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है।

अमरिंदर ने कहा कि पार्टी में 'एक परिवार, एक टिकट' के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार जीतने की क्षमता के आधार पर टिकट दिए जा रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो मौजूदा विधायक जीतने की स्थिति में नहीं होंगे, उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए उनके जीतने की क्षमता ही एकमात्र आधार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+