VIDEO: वाकई में 'विष कन्या' है ये लड़की, 6 जहरीले कोबरा हैं दोस्त, खाना-सोना सब साथ
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में एक विष कन्या रहती है। हमीरपुर से कुछ किलोमीटर आगे घाटमपुर की रहने वाली इस विष कन्या को दूर-दूर तक लोग जानते हैं। आठ साल की इस लड़की को विष कन्या इसलिए कहा जाता है क्योंकि सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा इसके सबसे अच्छे दोस्त हैं।

बुंदेलखंड। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में एक विष कन्या रहती है। हमीरपुर से कुछ किलोमीटर आगे घाटमपुर की रहने वाली इस विष कन्या को दूर-दूर तक लोग जानते हैं। आठ साल की इस लड़की को विष कन्या इसलिए कहा जाता है क्योंकि सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा इसके सबसे अच्छे दोस्त हैं। ये लड़की सुबह से शाम तक इन्हीं कोबरा के बीच रहती है और वो इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

काजोल के 'बेस्ट फ्रेंड' हैं किंग कोबरा
आठ साल की काजोल के लिए किंग कोबरा कोई जहरीला सांप नहीं, बल्कि उसका सबसे अच्छा दोस्त है। काजोल के पास 6 किंग कोबरा सांप हैं और वो दिन भर उसके शरीर से लिपटे रहते हैं। काजोल सुबह उठकर उन्हीं के साथ खेलती है, उनके साथ ही खाना खाती है और उन्हीं के साथ सो जाती है।
सापों के लिए छोड़ दिया स्कूल
काजोल की दिनचर्या इन सांपों के बिना पूरी ही नहीं होती। किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांप होते हैं और इनके काटने से व्यक्ति कि मौत तुरंत हो जाती है। वहीं काजोल के लिए किंग कोबरा उसके 'बेस्ट फ्रेंड' हैं। काजोल को अपने किंग कोबरा से इतना प्यार है कि उनके लिए उसने तीन साल की उम्र के बाद स्कूल जाना ही छोड़ दिया था।

काजोल के सांप से लगाव से मां नहीं है खुश
काजोल के घर में उसके अलावा माता-पिता, 6 बहने और दो भाई हैं। उनकी मां को काजोल का सापों के साथ रहना बिल्कुल नहीं पसंद। वो चाहतीं हैं कि काजोल सापों को छोड़कर स्कूल जाएं लेकिन काजोल अपने पिता के जैसे ही सांप पकड़ना चाहती हैं। काजोल को कई बार सांप काट भी चुके हैं, लेकिन गांव में उन्हें देसी दवाई देकर उनका इलाज करा देते हैं। काजोल के शरीर पर सांप के काटने से कई निशान भी हैं। (फोटो/वीडियो साभार: Facebook/Barcroft TV)












Click it and Unblock the Notifications