ईरानी संसद के 8 फीसदी सदस्य आए कोरोना वायरस की चपेट में

तेहरान। चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस इस समय ईरान में अपना कहर बरपा रहा है। चीन के बाहर कोरोनो वायरस से सबसे ज्यादा मौतें ईरान में हुई हैं। ईरान के प्रशासन में कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं। जिनमें ईरान की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख भी शामिल हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद के आठ फीसदी सांसदों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।

Eight per cent of Irans parliament has been tested positive for coronavirus

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोला अली खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मीरमोहम्मदी की कोरोना के कारण मौत हो गई है। वहीं ईरान के 290 में से कम से कम 23 सांसद कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ईरानी संसद मजलिस के उपाध्यक्ष अब्दुल राजा मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के सम्पर्क में आने के कारण सांसद इस घातक बीमारी की चपेट में आए हैं। संसद के करीब 8 फीसदी सांसद इस जानलेवा वायरस से प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान में कोरोनो वायरस के प्रकोप के मद्देनजर सांसदों और नागरिकों के बीच बैठक को रद्द कर दिया गया है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को कहा कि ईरानियों को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों के आदेशों का पालन करें। इस खतरनाक वायरस की चपेट में उप स्वास्थ्य मंत्री भी आए हैं। ईरान में अबत तक इससे 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

खमेनेई ने मंगलवार को कहा, सरकारी हेल्थ मशीनरी और बाकी लोग जो इस बीमारी से बचाव के लिए काम कर रहे हैं उनकी तारीफ होनी चाहिए। जो भी चीजें कोरोना वायरस को फैला रही हैं वो सब पाप है। ईरान ने कोरोना वायरस पर जो टास्क फोर्स बनाया था उसके मुखिया इराज हरिरची ही इसके शिकार हो गए। उप स्वास्थ्य मंत्री अलिर्ज़ा रायसी ने कहा कि ईरान में कोरोनो वायरस के 2,336 मामलों की पुष्टि की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus के ड़र से हैंडशेक से लेकर Kiss तक को किया Banne इन देशों ने | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+