सऊदी अरब और केरल में नहीं दिखा चांद, अब 13 तारीख को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली, 12 मई: रमजान का पाक महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में अब सभी को ईद का इंतजार है। मंगलवार रात सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में चांद को देखने की कोशिश की गई। जिसके लिए मस्जिदों के ऊपर बड़ी-बड़ी दूरबीने लगाई गई थीं, लेकिन चांद नहीं दिखा। इसके अलावा केरल में भी चांद नहीं दिखने की खबर आई है। ऐसे में साफ हो गया है कि खाड़ी देशों में बुधवार 12 मई को चांद रात होगी और 13 तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

eid

दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चांद की गति पर आधारित है। वैसे परंपरानुसार ईद-उल-फितर का पर्व 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है, जोकि रमजान के महीने के खत्म होने पर शुरू होता है। आमतौर पर सऊदी अरब में चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है। ऐसे में वहां पर हाईटेक दूरबीनों की व्यवस्था की हुई रहती है। इन्हीं के मदद से चांद देखा जाता है। वहीं भारत के तटीय राज्य केरल में भी चांद एक दिन पहले दिखाई देता है, लेकिन मंगलवार देर रात तक वो नजर नहीं आया। ऐसे में अब 13 तारीख को ईद मनाई जाएगी।

इसे कहा जाता है मीठी ईद
आपको बता दें कि ईद-उल-फितर को मीठी ईद कहा जाता है क्योंकि इस दिन घरों में सेवईं बनने की पंरपरा है। लोग इस दिन अपने घरों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाते हैं और खुद भी सजते हैं। घरों में पकवान बनते हैं और सेवईं तो इस पर्व पर बेहद खास है। इस दिन लोग नमाज अता करने के बाद लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। ये पर्व खुशियों और भाईचारे का मानक है इसलिए इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+