... जैसे ही मोदी को कहा ह‍िटलर च‍िरंजीवी पर फ‍िके अंडे

chiranjeevi
मछलीपटनम। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर एक चुनावी रैली में कथित तौर पर हिटलर और तानाशाह कहना केंद्रीय मंत्री और आंध्र प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति प्रमुख चिरंजीवी पर भारी पड़ गया। उन पर अंडे फेंके गए।

अंडे फेंके जाने के कारण चिरंजीवी को कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। हालांकि, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रही। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपने भाषण में चिरंजीवी ने कहा कि मोदी तानाशाह हैं, हिटलर हैं। वह जानबूझकर लाल कृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - मोदी के 'अनदेखे' रंग

अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी ने आरोप लगाया कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है और वाईएसआर पार्टी की सोच आपराधिक विचारधारा की है। मोदी के उस बयान पर निशाना साधते हुए, जिसमें उन्होने कहा था कि वक्त आ गया है कांग्रेस मुक्त भारत का, इसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कोई भी कांग्रेस को देश से उखाड़ बाहर नहीं फेक सका और जिन पार्टियों ने ऎसी कोशिश वे खुद खत्म हो गई।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश के लिए जो काम किए हैं, उसे लोग भूल नहीं सकते। भाजपा, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस जैसी पार्टियां कांग्रेस का कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

उन्होंने आगे कहा, लोगों को पता है कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार है और इसके लिए भाजपा, वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने माना की प्रदेश में वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं, लेकिन युवा नेता लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

अभ‍िनेता से नेता बने चिरंजीवी यहीं नहीं रुके, उन्होने टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने का आरोप लगाया। मोदी के अलावा उन्होंने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडु पर भी निशाना साधा। राजनीत‍ि हस्त‍ियों पर भी भारी पड़ जाती है, इसका जीता-जागता उदाहरण आज चिरंजीवी ने द‍िया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+