अल्पसंख्यक समुदायों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने के प्रयास से देश होगा विभाजित: रघुराम राजन
नई दिल्ली, 31 जुलाई: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रघुराम राजन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का कोई भी प्रयास देश को विभाजित करेगा और आंतरिक दरार पैदा करेगा। ये देश के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
Recommended Video

पूर्व गवर्नर के मुताबिक ये बहुसंख्यकवाद और सत्तावाद का सामना करने का समय है। ऐसे में वो अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे के नागरिकों में बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध करते है। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो भू-राजनीतिक विकास के इस युग में ये हमें कमजोर बना देगा और इससे विदेशी दखल बढ़ सकती है। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने श्रीलंका की मौजूदा स्थिति का उदाहरण लिया।
रघुराम राजन ने कहा कि आप दक्षिण में स्थित पड़ोसी देश श्रीलंका को देखिए, जब भी कोई देश रोजगार पैदा करने में विफल रहता है और अल्पसंख्यकों पर हमला करने की कोशिश करता है, तो ये उसके लिए अच्छा नहीं साबित होता। हमारा भविष्य उदार लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं को मजबूत करने में है, ना कि इसे कमजोर करने में। वहीं उदारवाद की अवधारणा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर जोर देना चाहिए कि उदारवाद धर्म विरोधी नहीं है। प्रत्येक धर्म का सार प्रत्येक में अच्छाई तलाशना है। ये उदार लोकतंत्र का सार भी है। इसे सभी को समझना चाहिए।
'विकास के लिए सत्तावादी नेतृत्व की आवश्यकता'
राजन ने कहा कि वो इस विचार का विरोध करते हैं कि भारत को विकास के लिए सत्तावादी नेतृत्व की आवश्यकता है। ये विकास के पुराने मॉडल पर आधारित है जो वस्तुओं और पूंजी पर जोर देता है, ना कि लोगों और विचारों पर।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications