VIDEO: सांप नमक का घेरा पार कर पाते हैं या नहीं? मिला दशकों पुराने सवाल का जवाब

सांप पर नमक का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, ये बात एक यूट्यूबर ने प्रूफ कर दी है। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

सांप बड़े ही निडर जीव होते हैं, जो खतरा देखते ही हमला कर देते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सांप नमक से बहुत डरते हैं। अगर उसका घेरा बना दिया जाए तो वो उसे पार नहीं कर सकते। दशकों से इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जिनके जवाब अब मिल गए। (वीडियो-नीचे)

दरअसल एक यूट्यूबर ने इसको लेकर वीडियो बनाया है। जिसमें दो सांपों को जमीन पर रखकर नमक का घेरा बनाया जाता है। इसके बाद असली प्रयोग शुरू होता है, जिसके नतीजे देख सभी हैरान रह गए।

snake

फेमस यूट्यूबर अमित शर्मा ने इसका वीडियो कुछ दिनों पहले अपलोड किया था। उन्होंने सबसे पहले दो कोबरा को लिया और उन्हें एक साथ रख दिया। इसके बाद उन्होंने नमक से घेरा बना दिया। लोग अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

घेरा बनाते ही एक सांप तुरंत भाग गया, उसके शरीर पर नमक का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कुछ देर तक दूसरा सांप घेरे में बैठा रहा, लेकिन बाद में वो भी चला गया। ऐसे में ये बात साफ हो गई कि नमक की वजह से सांप के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। दशकों से हम जो बातें सुनते आ रहे हैं, वो आधारहीन हैं।

यूट्यूबर यही नहीं रुके, उन्होंने सांप पर एक और शोध कर डाला। दरअसल गांवों में कहा जाता है कि नाग-नागिन (कोबरा) या सांप की अन्य प्रजातियां दूध पीती हैं। इसकी जांच के लिए उन्होंने कोबरा के सामने दूध रखा, लेकिन उन्होंने उसमें कोई इंट्रेस्ट नहीं लिया।

गांव वाले अपनाते हैं ये ट्रिक
गांवों में झाड़ियां, पेड़-पौधे, खेत आदि होने से सांप के रिहायशी इलाकों में आने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में उससे बचने के लिए नमक के घोल का छिड़काव घर में किया जाता है। अब लोग उसमें फिनाइल भी मिला देते हैं। कहा जाता है कि फिनाइल की तीखी गंध से सांप घरों में नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+