ट्विटर पर मिलेगा 'Edit' का ऑप्शन, कंपनी ने यूजर्स के सामने रखी ये शर्त
नई दिल्ली। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिक दिन-रात रिसर्च कर रहे हैं। जब तक कोरोना का काट नहीं मिल जाता तब तक इस महामारी से सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोना और मास्क के जरिए ही बचाव संभव है। देशभर की सरकारें लोगों से अपील कर रही हैं कि वह घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहने, लेकिन अभी भी कई लोग हैं जो इन नियमों को ताक पर रखते हुए मास्क पहनने से परहेज करते हैं। ऐसे में अब लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने का जिम्मा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने उठाया है।

ट्विटर ने मास्क पहनने के लिए किया जागरूक
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लंबे समय से यूजर्स 'एडिट बटन' की मांग कर रहे थे जिसके लिए अब कंपनी तैयार हो गई है। हालांकि यूजर्स को यह ऑप्शन इतनी आसानी से नहीं मिलेगा इसके लिए उन्हें ट्विटर की शर्तों का पालन करना पड़ेगा। ट्विटर ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 'एडिट बटन' को जोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन उसके लिए यूजर्स को कोरोना वायरस महामारी के बीच मास्क पहनना पड़ेगा। ट्विटर ने एक ट्वीट मे कहा, यूजर्स को मास्क पहनने की शर्त पर ट्विट एडिट करने का बटन उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्विटर पर 320 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स
बता दें कि ट्विटर पर 320 मिलियन से अधिक सक्रिय यूजर्स होने का अनुमान है, जो लंबे समय से ट्विटर पर ट्वीट पोस्ट करने के बाद उसे एडिट करने के ऑप्शन की मांग कर रहे थे। वर्तमान में अगर किसी यूजर्स से ट्वीट में कोई गलती होती है तो उसे अपना पूरा पोस्ट डिलीट करना पड़ता है। ऐसे में कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उन्हें फिर से पोस्ट को लिखना पड़ता है, ट्वीट में एक एडिट बटन होना चाहिए। हालांकि पहले उपयोगकर्ताओं के बार-बार अनुरोध के बावजूद ट्विटर 'एडिट बटन' देने से इनकार करता रहा है।

मास्क पहनने पर ही मिलेगा एडिट बटन
अब जब महामारी अपने चरम पर है और एक करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तो ट्विटर ने यूजर्स में मास्क के प्रति जागरूकता लाने के लिए शर्त के साथ एडिट बटन देने का ऐलान किया है। गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनने की शर्त पर 'एडिट' फीचर को जोड़ेने की बात कही। ट्विटर का कहना है कि जब सभी ऐसा करेंगे तो यह एक 'एडिट' बटन जोड़ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: 24 घंटों के भीतर देश में सामने आए सर्वाधिक 20,903 नए मामले, 379 मरीजों की हुई मौत
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications