कोरोना वायरस: 24 घंटों के भीतर देश में सामने आए सर्वाधिक 20,903 नए मामले, 379 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के भीतर सर्वाधिक 20,903 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 379 लोगों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है, जिसमें 2,27,439 सक्रिय मामले, 3,79,892 ठीक/छुट्टी /माइग्रेट/ और 18213 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि देश में 2 जुलाई तक कुल 92,97,749 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 2,41,576 सैंपलों का टेस्ट गुरुवार को किया गया है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मध्य प्रदेश में 245 नए मामले सामने आए हैं। 160 डिस्चार्ज और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 14106 है जिसमें 10815 डिस्चार्ज, 2702 सक्रिय मामले और 589 मौतें शामिल हैं। गोवा में 95 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 1482 हो गई है, जिसमें 744 सक्रिय मामले, 734 ठीक और 4 मौतें शामिल हैं। बिहार में 290 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 10683 हो गई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में 2373 नए मामले सामने आए हैं। 3015 मरीज ठीक हुए हैं और 61 मरीजों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या 92175 है, जिसमें 63007 ठीक, 26304 सक्रिय मामले और 2864 मौतें शामिल हैं। मुंबई में कोरोना वायरस से 57 मौतें और 1554 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 80,262 हो गई है। जबकि 5903 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
मुंबई के धारावी इलाके की बात करें तो यहां 19 नए मामले और 2 मौतें दर्ज हुई हैं। इस क्षेत्र में कुल मामलों की संख्या अब 2,301 है, जिसमें 551 सक्रिय मामले और 84 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में बीते 24 घंटों में 19 नए मामले और 37 ठीक मामले दर्ज किए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1279 हो गई है, जिसमें 663 सक्रिय मामले और 616 ठीक मामले शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में 37 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2984 हो गई है, जिसमें 510 सक्रिय मामले, 2405 ठीक मामले और 42 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में मामलों की संख्या 1,011 हो गई है, जिसमें से सक्रिय मामलों की संख्या 359 है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications