सोनिया के बचाव में उतरे G-23 के गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी, समर्थन में क्या बोले ? जानिए
नई दिल्ली, 27 जुलाई: पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कई दिनों तक अपने दफ्तर बुलाकर नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ की थी। लेकिन, तब कांग्रेस के असंतुष्ट ग्रुप के तौर पर चर्चित जी-23 के नेताओं ने संदेहास्पद रूप से उससे दूरी बनाए रखी। लेकिन,अब जब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी का शिकंजा कस चुका है तो वे सारे पुराने कांग्रेसी भी मुखर हो गए हैं। दिल्ली में आज कांग्रेस की एक प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने सोनिया के बचाव में तरह-तरह की दलीलें दीं और मनीष तिवारी ने तो प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लिए जाने का दावा किया।

सोनिया गांधी पर ईडी की कारर्वाई के विरोध में उतरे जी-23 के नेता
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ शिकंजा कसा और उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया तो जी-23 के जो मुखर कांग्रेसी नेता पिछले करीब दो साल से साइडलाइन थे, वे अचानक सक्रिय हो गए और अपनी नेता के बचाव में नए-नए तर्क देने लगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस करने का भी मौका दिया है। बड़ी बात ये है कि ये सारे नेता उस समय प्रदर्शन से संदेहास्पद रूप से गायब थे, जब ईडी ने राहुल गांधी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
Recommended Video

बेटे से पूछ लिया तो सोनिया को क्यों बुलाया- गुलाम नबी आजाद
सोनिया के बचाव में गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि 'जब आपने उनके बेटे से पांच दिनों तक कई घंटे पूछताछ कर ली है, तो उसी केस में सोनिया गांधी को बुलाने की क्या जरूरत थी? राहुल युवा हैं, लेकिन सोनिया जी पिछले कई महीनों से अस्वस्थ हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई दिन अस्पताल में भी गुजारे हैं। वह घर पर ही अस्वस्थ थीं।' राज्यसभा के पूर्व नेता विपक्ष ने ये भी कहा है कि 'जंग के भी नियम होते थे कि औरत और बीमार पर हाथ नहीं उठाना है। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन बेचारी को क्यों परेशान कर रहे हैं ? ये जरूरत से ज्यादा हो रहा है। सोनिया गांधी की सेहत के साथ खेलना अच्छा नहीं होगा।'

प्रतिष्ठा के मौलिक अधिकार का भी सम्मान जरूर- आनंद शर्मा
उधर आनंद शर्मा ने भी आजाद की बातों का समर्थन करते हुए सरकार से वैचारिक विरोधियों के साथ व्यक्तिगत नहीं होने का अनुरोध किया और कानूनों की कथित कठोर प्रकृति पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, 'किसी को समन देने या पूछताछ करने की बात नहीं है। सबके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि भारत एक संवैधानिक लोकतंत्र है, जिसमें कानून का सम्मान और उसे लागू करते हुए हमें न केवल न्याय, बल्कि प्रतिष्ठा के मौलिक अधिकार का भी सम्मान करना चाहिए।'

हमें हिरासत में ले लिया गया है-तिवारी
उधर मनीष तिवारी ने भी सोनिया से पूछताछ के विरोध में राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किए जाने के दौरान विजय चौक से हिरासत में लिए जाने पर कहा है, 'हम संसद में आम आदमी की आवाज उठाना चाहते हैं। हम राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। हमें हिरासत में ले लिया गया है।' इससे पहले आजाद ने कहा कि, 'दुर्भाग्य से मैं पिछले एक-दो महीने से बीमार था। इसके चलते मैं धरना में शामिल नहीं हो सका। अस्पताल में होने की वजह से मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी। नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित सभी कागजात एजेंसियों के पास हैं, जो कि कई साल से जांच कर रही हैं। एक समय तो हमें पता चला था कि उन्हें कुछ नहीं मिला है और वे केस बंद करने जा रहे हैं।'

कांग्रेस कर रही है सोनिया से पूछताछ का विरोध
2013 में बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी समेत बाकी लोगों पर धोखाधड़ी और फंड के हेरफेर के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने सिर्फ 50 लाख रुपये देकर एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड से 90.25 करोड़ रुपये रिकवर करने का हक पा लिया, जो उसपर कांग्रेस का बकाया था। इस मामले में 19 दिसंबर, 2015 को सोनिया और राहुल दोनों मां-बेटे ने 50,000 रुपये के निजी मुचलकों पर जमानत हासिल कर लिया था। प्रवर्तन निदेशालय इसी मामले में उनसे पूछताछ कर रहा है, जिसका कांग्रेस संसद से सड़क तक विरोध कर रही है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications