सारदा घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने नलिनी चिदंबरम को भेजा समन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने सारदा घोटाला मामले में नलिनी चिदंबरम को समन भेजा है। नलिनी चिदंबरम से पूछताछ के लिए ये समन भेजा गया है।

बता दें कि नलिनी चिदंबरम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी हैं।

nalini chidambaram

पी. चिदंबरम की पत्नी हैं नलिनी चिदंबरम

नलिनी चिदंबरम वरिष्ठ वकील हैं और चेन्नई में रहती हैं। उनका नाम सारदा घोटाले की चार्जशीट में किसी गवाह या फिर आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किया गया है।

उनका नाम सारदा घोटाले की चार्जशीट में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि उन्हें कांग्रेस नेता मतंग सिंह और शारदा ग्रुप के बीच होने वाली डील जानकारी थी।

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक पश्चिम बंगाल का बड़ा सारदा घोटाला करीब 2500 करोड़ का है।

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रवर्तन निदेशालय कर रही जांच

कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रवर्तन निदेशालय पूरे मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत कर रहा है।

सीबीआई द्वारा अप्रैल 2013 को भेजे गए पत्र में कहा गया कि सारदा कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उन्होंने नलिनी चिदंबरम के कोलकाता दौरे पर जाने और वहां पांच सितारा होटल में रुकने का खर्च उठाया।

उन्होंने आगे कहा था कि नलिनी चिदंबरम ने उन पर मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह की कंपनी में 42 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का दबाव भी बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+