अवैध खनन-जबरन वसूली मामले में ED ने कई ठिकानों पर मारे छापे, हेमंत सोरेन के सहयोगी के घर से दो AK-47 बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ के अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी प्रेम प्रकाश के घर पर रांची में भी छापे पड़े।

रांची, 24 अगस्त: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ के अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी प्रेम प्रकाश के घर पर रांची में भी छापे पड़े। जांच एजेंसी ने उसके घऱ से दो एके-47 रायफल बरामद की। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रकाश के आवास पर राइफल रखने वाले दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इस छापे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही प्रेम प्रकाश ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Jharkhand: CM Hemant Soren के करीबी Prem Prakash से घर से दो AK-47 मिले | वनइंडिया हिंदी | *News
    मिले इनपुट्स के मुताबिक की छापेमारी

    मिले इनपुट्स के मुताबिक की छापेमारी

    ईडी के सूत्रों के मुताबिक, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर समेत 20 स्थानों पर छापेमारी चल रही है। ईडी के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव दोनों पहले से ही ईडी की हिरासत में है। उसके द्वारा ईडी को ताजा जानकारी दिए जाने के बाद आज कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

    अवैध रूप से संपत्ति हड़पने का आरोप

    अवैध रूप से संपत्ति हड़पने का आरोप

    ईडी ने पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ 8 जुलाई को पूरे झारखंड में 19 जगहों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने मार्च में पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत केस दर्ज किया था। अवैध रूप से संपत्ति हड़पने का आरोप लगा था।

    बैंक से करोड़ों रुपये जब्त

    बैंक से करोड़ों रुपये जब्त

    ईडी ने जुलाई की छापेमारी के तुरंत बाद अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में चल रही जांच में रांची में 50 बैंक खातों से 13.32 करोड़ रुपये जब्त किए। ईडी ने कहा कि जांच के दौरान मिले सबूत से पता चलता है कि जब्त की गई नकदी या बैंक बैलेंस वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुआ है।

    मनरेगा घोटाले से ईडी की जांच शुरू

    मनरेगा घोटाले से ईडी की जांच शुरू

    बता दें कि झारखंड में मनरेगा घोटाले से शुरू हुई ईडी की जांच में अवैध खनन का मामला सामने आया है। जिसके आधार पर ईडी की जांच चल रही है। पूछताछ के दौरान पंकज मिश्रा और बच्चू यादव से मिले जानकारी के मुताबिक ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। साथ ही अवैध खनन से जुड़े लोगों पर ईडी ने दबिश बढ़ा दी है।

    पहले भी प्रेम प्रकाश के घर पड़े थे छापे

    पहले भी प्रेम प्रकाश के घर पड़े थे छापे

    छापेमारी के दौरान मौके पर सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। इससे पहले भी ईडी ने प्रेम प्रकाश के घर और ऑफिस में दबिश दी थी। उस दौरान भी ईडी को कई अहम दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद हुए थे।

    यह भी पढें- पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में ईडी ने आठ IPS अधिकारियों को किया तलब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+