पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में ईडी ने आठ IPS अधिकारियों को किया तलब
नई दिल्ली, 11 अगस्त: पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठ आईपीएस अधिकारियों को समन भेज कर दिल्ली तलब किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)ने जुलाई में कोयला तस्करी केस में 41 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

बता दें सीबीआई ने 15 जुलाई को इसकी जांच के तहत ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्कालीन महाप्रबंधक पांडवेश्वर क्षेत्र को अरेस्ट किया था । ये तत्कालीन जीएम (अब सेवानिवृत्त) सुभाष कुमार मुखोपाध्याय हैं। CBI द्वारा 41 आरोपियों के खिलाफ दायर आरोप पत्र में मामले के मुख्य आरोपी अनूप मांझी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता विनय मिश्रा शामिल हैं।
वर्ष 2022 की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी को 29 मार्च को ईडी ने कोयला तस्करी मामले में तलब किया था। ईडी ने बनर्जी से भी 21 मार्च को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। सांसद से दो फर्मों के बारे में ईडी अधिकारियों ने पूछताछ की थी। उनके परिवार के सदस्यों और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी से जुड़े विदेशी बैंक खातों से कथित संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications