AAP सासंद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, पार्टी भड़की, जानें किसने क्या कहा?

Sanjeev Arora ED Raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED ने छापेमारी की। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं।

'आप वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे'

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज फिर मोदी जी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया लेकिन कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फ़र्ज़ी केस बनाने मैं। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएँगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।

Manish Sisodia

'कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते'

वहीं, आप के चर्चित नेता संजय सिंह ने भी रेड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे है। मोदीजी की फ़र्ज़ी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ़ अपने आका की मानती है। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फ़र्ज़ी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।

ईडी सूत्रों के मुताबिक आप सांसद संजीव अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने धोथाधड़ी के जरिए अपनी कंपनी के नाम पर जमीन ट्रांसफर किया है। संजीव अरोड़ा के करीबी हेमंत सुद के ठिकाने भी भी ईडी ने छापेमारी की है। वे रियल स्टेट के बड़े कारोबारी हैं। इसके अलावा चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी ने धावा बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+