टीएमसी सांसद को ईडी ने चिटफंड घोटाले में भेजा नोटिस, पूछताछ में शामिल होने को कहा

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद केडी सिंह की मुश्किल बढ़ गई है, ईडी ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में जांच में शामिल होने के लिए कहा है। ईडी ने नोटिस जारी करके टीएमसी सांसद केडी सिंह से चिट फंड घोटाले में गुरवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा है। आपको बता दें कि केडी सिंह के खिलाफ पिछले वर्ष चिटफंड कंपनी अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड एवं हॉलीडेस लिमिटेड में अनियमितता को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। केडी सिंह इस कंपनी के निदेशक हैं, पुलिस ने यह एफआईआर ना सिर्फ केडी सिंह बल्कि कंपनी के अन्य लोगों के खिलाफ भी कालीकट थाने में दर्ज की गई थी।

kd singh

नारद कांड में नाम जुड़ने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि केडी सिंह को राज्यसभा सांसद बनाना उनकी भूल थी। नारद न्यूज के सीइओ मैथ्यू सैमुअल से सीबीआई की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि केडी सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन के लिए 80 लाख रुपए दिए थे। यह पैसा राशि अलकेमिस्ट ग्रुप के कोलकाता स्थित कार्यालय में दिया गया था। इस पैसे का इस्तेमाल टीएमसी के नेताओं के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन में किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+