मुश्किल में कांग्रेस के डीके शिवकुमार, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि डीके शिवकुमार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ टैक्स की चोरी और हवाला के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने शिवकुमार के अलावा नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया के खिलाफ भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिवकुमार के खिलाफ यह मामला आयकर विभाग द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर दर्ज की गई है।

ईडी ने कसा शिकंजा, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
माना जा रहा है कि ईडी आरोपी के खिलाफ जल्द ही समन जारी कर सकती है और उनका बयान दर्ज कर सकती है। ईडी का कहना है कि सबूतों की जांच और तथ्यों को देखने के बाद साफ है कि आरोपी शिवकुमार ने लोगों का दिल्ली से लेकर बेंगलुरू तक एक नेटवर्क बनाया था ताकि वह काले धन को यहां से वहां पहुंचा सके। वहीं अन्य आरोपी सचिन नारायण, अंजनया हनुमंथैया और एन राजेंद्र भी इस मामले में आरोपी हैं। आयकर विभाग के अनुसार नारायण एक बिजनेसमैन हैं, जिसमे शिवकुमार और शर्मा पार्टनर हैं। इस बिजनेस के अंतर्गत लग्जरी कारों और बसों को चलाया जाता है जोकि अलग-अलग काम के लिए लोगों को गाड़ी मुहैया कराती है।

8 करोड़ रुपए हुए थे जब्त
ईडी ने आरोप लगाया है कि सभी पांचों आरोपी कर की चोरी करते थे। आरोप है कि दिल्ली से लेकर बेंगुलूरू तक इन्होंने टैक्स की चोरी के लिए नेटरवर्क बनाया था। गौर करने वाली बात है कि डीके शिवकुमार और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान 8 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं था। यह पैसा सीधे तौर पर डीके शिवकुमार से जुड़ा था। वहीं शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि आयकर विभाग उन्हें जानबूझकर निशाना बना रहा है, लेकिन वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता
आपको बता दें कि पिछले वर्ष आयकर विभाग ने शिवकुमार और उनके सहयोगियों के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की थी। आपको बता दें कि डीके शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में गिना जाता है। जिस वक्त राज्यसभा का चुनाव हो रहा था, डीके शिवकुमार की पार्टी के लिए खेवनहार बने थे और उन्होंने कांग्रेसी विधायकों को भाजपा के खेमे में जाने से रोका था। यही नहीं जब कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था तो उन्होंने इसपर आपत्ति जताई थी।
इसे भी पढ़ें- ममता बनर्जी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर साझा करने के आरोप में भाजपा एक्टिविस्ट गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications