Diljit Dosanjh कॉन्सर्ट से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, दिल्ली समेत 5 जगहों पर छापा, टिकटों की बिक्री में फर्जीवाड़
Diljit Dosanjh: राजधानी दिल्ली में 26 और 27 अक्टूबर को पंजाबी पॉप सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित होना है। दिलजीत दोसांझ का अब ये कॉन्सर्ट सुर्खियों में आ गया है क्योंकि, इस कॉन्सर्ट को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दरअसल, यह छापेमारी कॉन्सर्ट की अवैध टिकट बिक्री को लेकर हुई हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान ईडी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड जैसी कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों को महंगे दामों पर बेचे जाने को लेकर बुकमाईशो ने कई जगह पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

अब इस मामले में ईडी की एंट्री हो गई है और ईडी ने इस मामले में अपना पहला एक्शन लिया है। शनिवार 26 अक्टूबर को करीब पांच राज्यों में 13 स्थानों पर ईडी की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस छापेमारी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड जैसी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।
बता दें, कोल्डप्ले के 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' और दिलजीत दोसांझ के 'दिल-लुमिनाती' कॉन्सर्ट ने प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। इन आयोजनों के टिकटों की आधिकारिक बिक्री के लिए प्रमुख तौर से टिकटिंग पार्टनर्स, बुकमायशो और ज़ोमैटो लाइव को अधिकृत किया गया था।
इन दोनों प्लेटफार्म ने रिपोर्ट दी है कि कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए थे। टिकट की ज्यादा मांगा के कारण बढ़ी हुई कीमतों पर कालाबाज़ारी शुरू हो गई, जिसमें कई लोगों द्वारा नकली टिकट बिक्री के ज़रिए ठगी किए जाने की जानकारी भी सामने आईं है। ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध टिकट बिक्री की जांच करना है।
इन घोटालों के पीछे वित्तीय नेटवर्क का पता लगाना और इन गतिविधियों से होने वाली आपराधिक आय का पता लगाना है। जांच में पता चला कि कई व्यक्तियों ने नकली टिकट वितरित करने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। ईडी ने कहा, "आमतौर पर, टिकटें ज़ोमैटो, बुकमायशो और अन्य जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होती हैं।"
दिलजीत दोसांझ पिछले कई हफ़्तों से अमेरिका और यूरोप में दौरे पर हैं। अब वे अपने विदेशी प्रदर्शन पूरे करने के बाद भारत में अपना दौरा शुरू करने के लिए तैयार हैं। 26 और 27 अक्टूबर को दिल्ली में संगीत कार्यक्रम के बाद, उनका दौरा हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी में होगा।
जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'देश भर के विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें बुकमाईशो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी शामिल है, जिसमें कई संदिग्धों के खिलाफ कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों का शोषण करने का आरोप है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी बढ़ोतरी करने में संलिप्त हैं।'
कोल्डप्ले 18, 19 और 21 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करने वाला है। जब आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर टिकटें बहुत ज़्यादा मांग के कारण जल्दी ही खत्म हो गईं। तो लोगों ने वैकल्पिक स्रोतों की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications