Rana Kapoor ROW: राणा कपूर के ED को दिए बयान पर कांग्रेस का पलटवार, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर से प्रवर्तन निदेशालय ने कई दौर की पूछताछ की। जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया कि प्रियंका गांधी ने उन्हें एमएफ हुसैन की पेटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये थी। उन्होंने ये भी दावा किया कि मुरली देवड़ा ने उनसे गांधी परिवार से करीबी संबंध बनवाने और पद्म सम्मान दिलाने का वादा भी किया था। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बयान से नाराज है।
Recommended Video

कांग्रेस के एक नेता ने आरोपों के जवाब में कहा कि 5000 करोड़ के घोटाले में आरोपी व्यक्ति से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? उसने बड़ी चतुराई से उन लोगों पर आरोप लगाया है जो जीवित नहीं हैं। उन्होंने राणा कपूर के उस बयान को भी हाइलाइट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो गांधी परिवार के किसी भी सदस्य से कभी भी नहीं मिले हैं।
ये खुलासे भी किए
मार्च 2020 में गिरफ्तारी के बाद से कपूर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वाधवान भी एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल हिरासत में हैं। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने मजबूरी में प्रियंका गांधी से 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदी थी। बाद में मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा ने उन्हें बताया था कि इस राशि का उपयोग गांधी परिवार ने न्यूयॉर्क में सोनिया गांधी के इलाज में किया। कपूर के मुताबिक सोनिया गांधी के विश्वासपात्र अहमद पटेल ने उनसे वादा किया था कि उन्हें पद्म भूषण दिलाया जाएगा। इसके अलावा जब भी उनको जरूरत पड़ेगी, तो गांधी परिवार उनका समर्थन करेगा।
राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि उनको पेटिंग आदि के संग्रह में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो किसी शक्तिशाली परिवार से दुश्मनी नहीं लेना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने उसको खरीद लिया। उनके परिवार के लोग भी इसका विरोध कर रहे थे। बाद में उन्होंने प्रियंका गांधी के कार्यालय में इसकी औपचारिकताएं पूरी कीं और एचएसबीसी बैंक में अपने व्यक्तिगत खाते के चेक के माध्यम से 2 करोड़ का भुगतान किया।












Click it and Unblock the Notifications