नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, हांगकांग में 255 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। पीएनबी के साथ 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने हांगकांग में नीरव मोदी की जो संपत्ति जब्त की है, उसकी कीमत 255 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर इसके पहले भी ईडी ने कार्रवाई की है।

इससे पहले भी ईडी ने नीरव मोदी, उसके भाई और अन्य लोगों की 637 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया था। ये संपत्तियां भारत और चार अन्य देशों में स्थित हैं। जबकि 17 अक्टूबर को ईडी ने पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, मिहिर भंसाली और अन्य आरोपियों की 218.46 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया था।
इसके पहले भी ईडी ने लंदन अमेरिका हांगकांग और सिंगापुर और भारत में कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी से संबंधित 637 करोड की चल अचल संपत्ति अटैच कर ली थी। नीरव मोदी की और भी संपति को जब्त किया जा रहा है। अब तक पीएनबी घोटाले में 4744 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी की कार्रवाई से नीरव पर शिकंजा कसता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications