पत्रकार राना अय्यूब पर ईडी की कार्रवाई, 1.77 करोड़ रुपए किए जब्त

नई दिल्ली, 10 फरवरी: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस में लेखक, पत्रकार राना अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। ईडी अफसरों ने गुरुवार को ये दावा किया है। ईडी के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राना पर कैंपेन के लिए मिले चंदे की रकम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

 laundering case

ईडी के मुताबिक, राना को तीन कैंपेन के लिए जो रकम दान में मिली थी। कथित तौर पर उसका इस्तेमाल उन्होंने इस अभियान में नहीं करते हुए निजी खर्चों के लिए उपयोग किया। जिसको लेकर उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। इसी में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.77 करोड़ की रकम जब्त की गई है। ईडी ने अय्यूब के विदेशी योगदान नियमन अधिनियम के तहत बिना किसी मंजूरी के विदेशी चंदा लेने का भी आरोप लगाया है। ईडी के साथ-साथ आयकर विभाग भी इस मामले में जांच कर रहा है।

बता दें कि पत्रकार राना अय्यूब देश और विदेश के कई बड़े मीडिया संस्थानों के लिए कॉलम लिखती हैं। वो गुजरात दंगों को लेकर अपनी किताब के लिए भी चर्चा में रही हैं। उनको पत्रकारिता के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं कई बार वो अपने बयानों के लिए विवादों में भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+