पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी का करीबी श्याम सुंदर वाधवा गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब नेशनश बैंक में 13 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के करीबी और फायरस्टार ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) श्याम सुंदर वाधवा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी पीएनबी घोटाले में श्याम सुंदर वाधवा की संलिप्तता की जांच कर रही है। ईडी के अधिकारी ने बताया कि वाधवा को मुंबई में मंगलवार रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

nirav

इस मामले में एजेंसी द्वारा यह पहली गिरफ्तारी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घोटाले में वाधवा ने नीरव मोदी की मदद की है और वह उसके कई राज जानता है। जानकार सूत्रों ने कहा कि वाधवा पर नीरव मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के साथ बेईमानी से लेनदेन करने का आरोप है।

इस मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी हैं। जांच एजेंसी इन दोनों की लगभग 8 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। वहीं नीरव मोदी के खिलाफ जांच के दौरान जांच एजेंसियों को कई ऐसी छिपी हुई संपत्ति की जानकारी मिली है जिसकी कीमत करोड़ो रुपए में है। इस जांच के दौरान कई ऐसे लोग भी सामने आए हैं जोकि काले धंधे में लगे हुए हैं।

जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की संपत्ति की तलाश के दौरान 170 पेंटिंग्स मिली है जोकि काफी जाने-माने कलाकारों की हैं और इनकी कीमत करोड़ो रुपए हैं। जो पेंटिंग्स मिली हैं उसमे जेमिनी राय, राजा रवि वर्मा, रवींद्र नाथ टैगोर, रामकिंगर बैज, नंदलाल बोस, गगनेंद्र नाथ टैगोर, अकबर पद्मशी और एफएन डिसूजा जैसे कलाकार शामिल हैं। इन पेंटिंग की कीमत करोड़ो रुपए में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+