आर्थिक सर्वे 2019-20 संसद में पेश, जीडीपी के सात फीसदी रहने का अनुमान

नई दिल्ली। आम बजट से एक दिन पहले आज (गुरुवार) संसद में आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया गया। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे राज्यसभा और लोकसभा में पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में वित्तवर्ष 2019-20 के लिए वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी) सात फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया है।

आर्थिक सर्वे: वित्तवर्ष 2019-20 में जीडीपी सात

सर्वे के मुताबिक, साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को 8 फीसदी की जीडीपी विकास दर को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। वहीं वित्तवर्ष 2019 के दौरान सामान्य वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्तवर्ष 2018 के दौरान 6.4 फीसदी था। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आर्थिक सर्वे पेश किया है। शुक्रवार को ससंद में बजट पेश होगा।

बता दें कि हर साल बजट पेश करने से एक दिन पहले संसद में ऑर्थिक सर्वेक्षण पेश करने की परंपरा है। आर्थिक सर्वे में देश के विकास का सालाना रिपोर्ट होती है जिसमें ये बताया जाता है कि पिछले 12 महीनों के दौरान देश की अर्थव्‍यवस्‍था और सरकार की योजनाओं से क्‍या प्रगति हुई है, ये दस्‍तावेज वित्‍त मंत्रालय के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं, इस सर्वेंक्षण से ये भी पता चलता है कि सरकार की नीतियों से देश को फायदा हो रहा है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+