तमिलनाडु की वेल्लोर और ओडिशा की पटकुरा सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान
तमिलनाडु की वेल्लोर और ओडिशा की पटकुरा सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने तमिलनडु के वेल्लोर लोकसभा सीट और ओडिशा की पटकुरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। वेल्लोर में भारी मात्रा में कैश मिलने और पटकुरा में उम्मीदवार की मौत के चलते चुनाव रद्द कर दिया गया था। वेल्लोर में 5 अगस्त को जबकि पटकुरा में 20 जुलाई को वोट डाले जाएंगे।

तमिलनाडु के वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव अधिसूचना 11 जुलाई को जारी की जायेगी। नामांकन की अंतिम तारीख 18 जुलाई होगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 जुलाई को होगी। उम्मीदवारों के लिये नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। पांच अगस्त का मतदान के बाद नौ अगस्त को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में भारी मात्रा मे कैश जब्त होने के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। इसके चलते 542 सीटों पर ही मतदान हुआ था।
लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में हुये विधानसभा चुनाव के दौरान पटकुरा विधानसभा सीट पर बीजद के उम्मीदवार वेद प्रकाश अग्रवाल की वजह से इस सीट पर 29 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर 20 जुलाई को मतदान होगा और 24 जुलाई को मतगणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications