बिहार चुनावों के बीच EC करेगा इंटरनेशनल वर्चुअल इलेक्शन विजिटर प्रोग्राम का आयोजन
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग वर्तमान में चल रहे बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में 05 से 07 नवंबर, 2020 तक विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) / संगठनों के लिए एक इंटरनेशनल वर्चुअल इलेक्शन विजिटर प्रोग्राम(IEVP) का आयोजन कर रहा है। इससे पहले आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनावों में विदेशी ईएमबी / संगठनों के लिए इंटरनेशनल वर्चुअल इलेक्शन विजिटर प्रोग्राम (IEVP) का आयोजन किया था।

बिहार में 72 मिलियन से अधिक मतदाता हैं, जो COVID19 महामारी के बीच मतदान कर रहे है। यह दुनिया के सबसे बड़े चुनावी आयोजन में एक है। यह हमें महामारी की अवधि के दौरान हमारी सबसे अच्छी प्रथाओं और हमारी मतदान प्रक्रिया के संचालन के अनुभव को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। IEVP 2020 के कार्यक्रम में 05 नवंबर 2020 को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग सत्र शामिल है, जो प्रतिभागियों को भारतीय चुनावी प्रक्रिया के बड़े कैनवास का अवलोकन प्रदान करेगा।
जिसमें मतदाता सुविधा, पारदर्शिता और चुनाव प्रणाली की पहुंच पर ईसीआई द्वारा की गई नई पहल; और प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की बदलती जरूरतों के लिए ईसीआई की प्रतिक्रिया शामिल होगी। इसके अलावा उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा द्वारा दिया जाएगा। सत्र को चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और श्री सुशील चंद्रा भी संबोधित करेंगे।
इस अयोजन में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलावी, मालदीव, माल्डोवा, मंगोलिया, मॉरीशस, नेपाल, फिलीपींस, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूक्रेन, उजबेकिस्तान और जाम्बिया आदि सहित दुनिया भर के 40 से अधिक देशों से प्रतिनिधि और 3 अंतरराष्ट्रीय संगठन (अर्थात अंतर्राष्ट्रीय IDEA, इंटरनेशनल फाउंडेशन ऑफ इलेक्टोरल सिस्टम (IFES) और एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (A-WEB) को IEVP 2020 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications