तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले फ्लाइंग स्क्वाड-स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात, EC ने 1,072 करोड़ किए जब्त

ECI seizure of Rs 1,072 crore before voting: देश में चुनावी माहौल के बीच भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को आयोग ने बताया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के दौरान कुल जब्ती ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह रकम ₹1,072.13 करोड़ तक पहुंच गई है, जो अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी तेज कर बड़ी मात्रा में नकदी, शराब, ड्रग्स, बहुमूल्य धातुएं व मुफ्त चीजें जब्त की हैं।

ECI

1,000 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

ECI के अनुसार, तमिलनाडु में ₹599.24 करोड़ और पश्चिम बंगाल में ₹472.89 करोड़ की जब्ती हुई है। इसमें ₹127.67 करोड़ की नकदी के अलावा शराब, ड्रग्स, बहुमूल्य धातुएं और मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जाने वाली अन्‍य मुफ्त चीजें शामिल हैं। आयोग का कहना है कि फरवरी के अंत में 'चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली' लागू होने के बाद से इस तरह की कार्रवाइयों में काफी तेजी आई है।

10,000 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड और स्टैटिक सर्विलांस टीमें गठित

निगरानी मजबूत करने के लिए, दोनों राज्यों में 5,000 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमें और 5,300 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात हैं। ये टीमें अचानक जांच कर 100 मिनट के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करती हैं। इन तीव्र प्रतिक्रिया तंत्रों से आयोग चुनावी कदाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने दोहराया है कि चुनाव हिंसा, भय और प्रलोभन से मुक्त होने चाहिए। साथ ही, उसने जोर दिया कि जांच के दौरान आम नागरिकों को असुविधा या परेशानी न हो। ईसीआई ने नागरिकों व राजनीतिक दलों से ECINET प्लेटफॉर्म पर C-Vigil मॉड्यूल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। शिकायतों के निपटान हेतु जिला-स्तरीय शिकायत समितियां गठित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+