पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए EC ने की 15 विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए 15 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

नई दिल्ली, 1 फरवरी। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (मणिपुर, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए 15 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। आज इन विशेष पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें इन्हें इनकी जिम्मेदारियों का पूरा ब्यौरा दिया गया। बता दें कि इन सभी 15 आईएएस अधिकारियों को इनका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड जांचने के बाद ही यह जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी विशेष पर्यवेक्षक अपने-अपने राज्यों में चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरनी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनावों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने की इन पर्यवेक्षकों की पूरी जिम्मेदारी होगी।

Election Commission

विशेष पर्यवेक्षकों का स्वागत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने का उद्देश्य केवल निष्पक्ष रूप से चुनाव कराना है ताकि किसी दल को कोई शिकायत न हो। हमें उम्मीद है कि ये अपनी जिम्मेदारी का भलि-भांति निर्वहन करेंगे। सुशील चंद्रा ने कहा कि हर चुनाव अपने आप में अलग होता है, हर चुनाव के साथ चुनौतियां जुड़ी होती हैं, फिर भी हमें ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोस्ताहित करना होगा।

यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी का बिग बॉस 15 का विनर बनना पहले से फिक्स था, राखी ने शो में किया था इस बात का जिक्र

ये सभी पर्यवेक्षक हर वक्त चुनाव आयोग के संपर्क में रहेंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में आयोग को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र पर एक सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण प्रदान करना है। बता दें कि इस महीने की 10 तारीख से इन पांच राज्यों में वोटिंग शुरू हो जाएगी, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषिक किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+