क्या तेजस्वी का बिग बॉस 15 का विनर बनना पहले से फिक्स था, राखी ने शो में किया था इस बात का जिक्र
क्या तेजस्वी का बिग बॉस 15 का विनर बनना पहले से फिक्स था, राखी ने शो में किया था इस बात का जिक्र
मुंबई, 31 जनवरी: लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 15 रविवार की रात 30 जनवरी को खत्म हो गया है। शमिता शेट्टी का घर से बाहर होना सभी के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि उन्हें शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था। करण कुंद्रा तीसरे स्थान पर रहे और प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस ट्रॉफी के दो दावेदार आखिर में बचे थे। आखिरी वक्त तक सभी ने प्रतीक सहजपाल के इस सीजन के विनर बनने की भविष्यवाणी की थी। ऑडियंस पोल हो या मीडिया रिपोर्ट्स, सब कुछ प्रतीक को ट्रॉफी घर ले जाने का संकेत देता है। हालांकि, सभी को चौंकाते हुए तेजस्वी को विजेता घोषित किया गया। एक्ट्रेस गौहर खान ने कहा कि विनर के नाम के अनाउंस के वक्त स्टूडियों सन्नाटा छा गया था। सोशल मीडिया पर अब तो कई लोग लिखने लगे हैं कि ऐसा लग रहा है कि तेजस्वी का बिग बॉस 15 का विनर बनना पहले से फिक्स था। लेकिन अगर आपको राखी सावंत की बात याद हो तो उन्होंने शो में कहा था कि तेजस्वी शो जीतने वाली है। जिसके बाद सलमान खान ने राखी को फटकार भी लगाई थी।

राखी ने कहा था- तेजस्वी फिनाले में पहुंचीं, तो जीत जाएगी
राखी सावंत बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शो में टिकट-टू-फिनाले टास्क के दौरान राखी सावंत करण और उमर से कहती है, ''अगर तेजस्वी फिनाले में पहुंचीं, तो वह शो जीत जाएगी।'' राखी सावंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में राखी सावंत फुल कॉन्फिडेंस के साथ ये दावा करती हैं कि उन्हें पता है कि शो कौन जीतेगा। राखी ने करण कुंद्रा से कहा, पिछले सीजन में उन्होंने खुलेआम कहा था कि रुबीना दिलैक शो जीतेंगी और वही हुआ था। राखी ने कहा था कि वो इतने सालों से शो कर रही हैं, उन्हें सबकुछ पता है।

सलमान खान ने राखी की लगाई थी क्लॉस
राखी सावंत के इस दावे पर शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वार के एपिसोड में उनको फटकारा था। सलमान खान राखी से कहते हैं, इस शो का विनर कौन होगा, ये तो मेकर्स को भी नहीं पता है, फिर आप इतने दावे के साथ कैसे कह सकती हैं कि तेजस्वी ही शो जीतेन वाली हैं।

क्या पहले से फिक्स्ड था बिग बॉस 15 का विनर?
सोशल मीडिया पर अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या पहले से फिक्स्ड था बिग बॉस 15 का विनर, राखी सावंत के उस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर भी किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स तेजस्वी की जीत को फिक्स्ड बता रहे हैं। सेलेब्रिटियों ने तो अपने ट्वीट में साफ-साफ कहा है कि उनके लिए एक ही योग्य विजेता है- वो प्रतीक सहजपाल हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि शो के विजेता प्रतीक ही होंगे।

क्या इसलिए कलर्स ने तेजस्वी को बनाया विजेता?
बता दें कि बिग बॉस के दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा असंतुष्ट लग रहा है और उन्होंने कलर्स चैनल पर उनके कथित 'पक्षपातपूर्ण' फैसले की आलोचना की है। लेकिन अगर आप ध्यान से सभी चीजों को नोटिस करेंगे तो तेजस्वी की जीत कोई आश्चर्य की बात नहीं है, कलर्स चैनल से पहले ही अपने नए शो 'नागिन 6' में लीड रोल के लिए तेजस्वी प्रकाश को साइन कर लिया है।

नागिन 6 में लीड रोल में होंगी तेजस्वी प्रकाश
कुछ दिनों पहले, कलर्स टीवी ने नागिन 6 के लिए एक प्रोमो जारी किया था। हालांकि इसने हमें कहानी की एक झलक दी, प्रोमो में नागिन की भूमिका निभाने वाली मुख्य अभिनेत्री का परिचय नहीं दिया गया। हालांकि इसकी घोषणा बिग बॉस 15 के मंच पर की गई है कि 'नागिन 6' में लीड रोल में तेजस्वी प्रकाश होंगी। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि तेजस्वी कलर्स का चेहरा बन गई हैं, तो क्या कलर्स ने इसलिए तेजस्वी को बिग बॉस-15 का विनर बनाया है।

कलर्स टीवी पर फिक्स गेम खेलने का लगा आरोप
बिग बॉस के दर्शक कलर्स टीवी पर फिक्स गेम खेलने और वोटों के हिसाब से विनर और रनर-अप की घोषणा नहीं बल्कि अपना फैसला लेने का आरोप लगा रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स हैं जो ऐसा महसूस करते हैं कि कलर्स टीवी ने इस बार फिक्स गेम खेला है। इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि तेजस्वी ट्रॉफी जीतेंगे क्योंकि उन्होंने कलर्स को अपने टीवी एक्ट्र्रेस को विजेता के रूप में देखा है और उन्हें ग्रैंड फिनाले राउंड तक बचाया है। खैर, आप क्या सोचते हैं? क्या तेजस्वी ट्रॉफी की हकदार थीं या आपको भी ये फैसला पक्षपाती लगा?












Click it and Unblock the Notifications