AAP के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता को राहत, कांग्रेस की शिकायत खारिज
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी नारायण दास गुप्ता की उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी है। आयोग ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन की शिकायत को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि आप प्रत्याशी गुप्ता ने जब नामांकन किया तब वो लाभ के पद पर आसीन थे। माकन ने नारायण दास गुप्ता पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द किए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने गुप्ता के नामांकन के खिलाफ 2 बार शिकायत की और उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। अजय माकन ने ट्वीट कर कहा था कि एनडी गुप्ता बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी के समर्थक हैं और सरकार ने उनकी नियुक्ति 1.75 लाख करोड़ रुपए के स्वामित्व वाली नेशनल पेंशन स्कीम ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में की थी और आज भी वह उस पद पर आसीन हैं। कांग्रेस की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में एनडी गुप्ता को नेशनल पेंशन स्कीम के ट्रस्टी बताया गया था और ट्रस्ट की वेबसाइट की भी जानकारी दी है। माकन ने एनडी गुप्ता को भाजपा मंत्रियों का करीबी बताया है।

संजय सिंह बोले...
एनडी गुप्ता की उम्मीदवारी पर फैसला आने के बाद आप नेता और राज्यसभा प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अड़ंगा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह आरोप लगाए थे। सिंह ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस की मानसिक स्थिति क्या है?

एनडी गु्प्ता है उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी की ओर से नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दिए जाने के बाद वो चर्चा में है। नारायण दास गुप्ता पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट है। दो साल से आप के चार्टेड अकाउंटेंट 68 साल के गुप्ता पर पार्टी के सारें खातों की जिम्मेदारीहै। नारायण गुप्ता चार्टेड अकाउंटेंट की अंतर्रराष्ट्रीय संस्था, इंटरनेशन फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के बीच ही दो फाड़
आम आदमी ने राज्यसभा के लिए जिन तीन नामों की घोषणा की है, उनमें से दो ना सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि उनकी पार्टी के लोगों के लिए भी बाहरी ही हैं। पार्टी से केवल एक नेता संजय सिंह राज्यसभा जा रहे हैं। संजय सिंह आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं और लंबे वक्त से पार्टी संगठन का काम देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के पुराने चेहरे कुमार विश्वास, आशीष खेतान और आशुतोष जैसे नेताओं को राज्यसभा के लिए नहीं चुना है। नामों के ऐलान के बाद कुमार विश्वास ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications