बगैर अनुमित के रैली की योगी ने भारी पड़ गया प्रशासन को
लखनऊ। मैदान पर बिना अनुमित के ही योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रैली को संबोधित कर दिया। जिसके चुनाव आयोग की ओऱ से उन्हें नोटिस दिया गया है। योगी आदित्यनाथ को रैली को संबोधित करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमित नहीं दी थी। जिसके बाद भी योगी आदित्यनाथ की रैली को संबोधित हो जाने के वाकये को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा है। एसडीएम को नोटिस जारी किया है।

अपने तल्ख बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रशासन की अनुमित के बगैर चुनावी रैली की ओर इजाजत नहीं मिलने को सपा सरकार का तानाशाहीपूर्ण कदम बताया है। गौरतलब है कि लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रशासन ने हमे परेशान कर कर दिया है। यह अनुमति न देना राजनीति से प्रेरित है।












Click it and Unblock the Notifications