चुनाव आयोग ने मनोहर पर्रिकर को सोच समझकर बयान देने की हिदायत दी

भारतीय चुनाव आयोग ने देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को चुनाव के दौरान सोच समझकर बोलने की सलाह दी है।

नई दिल्‍ली। भारतीय चुनाव आयोग ने देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को चुनाव के दौरान सोच समझकर बोलने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि भविष्‍य में ऐसा न हो और चुनावी आचार संहिता का पालन किया जाए।
चुनाव आयोग ने मनोहर पर्रिकर को सोच समझकर बयान देने की हिदायत दी
देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर आरोप था कि उन्‍होने गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं से कहा था कि दूसरे पार्टियों से मिलने वाले रुपयों को लें, पर वोट सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को ही दें। आपको बताते चले कि इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्‍वीर प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर से हटाने के लिए भी मुख्‍य सचिव को पत्र लिखा था। चुनाव आयोग का मानना था कि यह चुनावी आचार संहिता का उल्‍लंघन है।

वहीं मनोहर पर्रिकर जैसा ही बयान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दिए जाने पर पूछा था कि क्‍यों न आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता को रद्द कर दिया जाए।

पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के दौरान आचार संहिता को लागू करवाने का जिम्‍मा चुनाव आयोग पर है। इससे पहले चुनावों के दौरान ही एक्जिट पोल दिखाने पर एक दैनिक जागरण के संपादक और मैनेजमेंट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं दैनिक जागरण ऑनलाइन के संपादक शंशाक शेखर त्रिपाठी को जेल तक जाना पड़ा जिन्‍हें बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+