अमित शाह को चुनाव आयोग का नोटिस

दो दिनों पहले मुजफ्फरनगर के शामिली इलाके में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खास कहे जाने वाले अमित शाह ने हाल ही में हुए मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर 'बदला लेने के लिए वोट' जैसा विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद बौखलाए कांग्रेसी नेताओं ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया और चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत कर दी। कांग्रेस का कहना था कि अमित सांप्रदायिक बयानों को देकर वोटों का ध्रुवीकरण कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए शाह से दो दिनों के भीतर अपने इस बयान पर जवाब मांग है।
अमित शाह के विवादित बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता उनके समर्थन में उतर आए थे लेकिन मामला गंभीर होने के नाते शाह को अंतत: नोटिस मिल ही गई। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच करने के लिए शामिली के डीएम से पूरे कार्यक्रम की सीडी मांगी थी। जिसके बाद सौंपी गई पूरी सीडी की जांच के बाद आयोग ने यह फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications