अपनी आखिरी रैली में गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे पीएम मोदी: चिदंबरम

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, जिसके लिए विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। ताजा वार भारत के पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने किया है। चिदंबरम ने इस बारे में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब गुजरात सरकार हर तरह की छूट का ऐलान कर लेगी तब जाकर वह चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ईसी ने पीएम मोदी को ऑथोराइज किया है कि वे अपने आखिरी रैली में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दें और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दे दें। जिस पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पलटवार किया है, उन्होंने लिखा है कि ऐसा लगता है कि पी. चिंदबरम और कांग्रेस पार्टी गुजरात चुनाव से डर रहे हैं इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

चिदंबरम का तंज- मोदी सारी घोषणाएं कर लेंगे तब होगा गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलान

9 नवंबर को मतदान होगा

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए तारीख का ऐलान किया था लेकिन गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया। हिमाचल में एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को होगी। मतदान और मतगणना के बीच 40 दिनों के अंतर को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात में चुनावी वादों और घोषणाओं के लिए सरकार को मौका देने के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+