5 राज्‍यों में चुनावी ऐलान: 11 नवंबर से शुरु मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम

Election Commission announces dates for five state polls
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। चुनाव आयोग ने आज पांच राज्‍यों की विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रेस कांफ्रेस कर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त वीएस संपत ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में जबकि मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, मिजोरम और दिल्‍ली में एक चरण में चुनाव होगा। सभी राज्‍यों के नतीजे एक साथ 8 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। वीएस संपत ने छत्‍तीसगढ़ चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिये नोटिफिकेशन 18 अक्‍टूबर को जारी होगा।

25 अक्‍टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 11 नवंबर को पहले चरण के लिये वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 25 अक्टूबर को जारी होगा जबकि 19 नवंबर को मतदान होगा। वहीं दिल्‍ली और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। दोनों राज्‍यों के लिये 9 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा जबकि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। मध्यप्रदेश में नोटिफिकेशन एक नवंबर को जारी होगा जबकि 25 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। राजस्थान में नोटिफिकेशन 5 नवंबर को जारी होगा जबकि एक दिसंबर को यहां वोटिंग होगी। पांचों राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

इस बार ईवीएम में 'कोई नहीं' वाला बटन

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि इस बार ईवीएम में 'कोई नहीं' का विकल्‍प भी दिया जाएगा। वोटर 'कोई नहीं' वाला बटन दबाकर सभी उम्‍मीदवारों को नापसंद कर सकता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस तरह की पहल करने को कहा था। इसके अलावा संपत ने कहा कि चुनाव में पैसे के गलत इस्‍तेमाल पर कड़ी नजर रखी जायेगी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में पहली बार जागरुकता ऑब्‍जर्वर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+