15 मिनट में गंभीर बीमारी इबोला से मिलेगा छुटकारा

अब मात्र 15 मिनट में इबोला की पुष्टि करने वाली जांच पद्धति का परीक्षण किया जाएगा। इस जांच के लिए रक्त तथा लार के नमूनों को लिया जाएगा। बीबीसी की रपट के मुताबिक, इस परियोजना का नेतृत्व सेनेगल के डकार स्थित पास्चर इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। इसमें सूटकेस के आकार के एक किट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह हलका, सौर ऊर्जा से चलने वाला तथा कमरे के तापमान पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ebola

इस परियोजना का वित्तपोषण वेलकम ट्रस्ट मेडिकल चैरिटी तथा ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। वेलकम ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा, "15 मिनट में यह जांच इबोला के मामले की पुष्टि कर सकता है। इससे जल्द से जल्द मरीज की पहचान कर उसे अलग किया जा सकता है और जल्द उसका इलाज शुरू किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "इससे मरीज को जिंदा रहने के लिए न केवल बेहतर मौका मिलेगा, बल्कि विषाणु के किसी अन्य व्यक्ति में फैलने से रोकने में भी मदद मिलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+