1 रुपए के नोट की कीमत 7 लाख रुपए, जानिए क्या है खासियत

नयी दिल्ली। 20 साल पहले भारत सरकार ने 1 रुपए का नोट पूरी तरह से बंद कर दिया था। अब एक बार फिर से सरकार इन नोट की छपाई शुरु करने जा रही है। यानी कि कुछ दिनों में आपकी जेब में एक बार फिर से 1 रुपए का नोट आ जाएगा।

rupess

क्या है खासियत

नए नोट आने का मतलब ये नहीं कि पुराने 1 रुपए के नोट खत्म हो चुके हैं। भले ही कीमत में ये मात्र एक रुपए का हो, लेकिन एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत 7 लाख रुपए है। चौंक गए होंगे। अब जरा विस्तार से बताएं। दरअसल ई-शॉपिंग कंपनी ईबे एक 1 रुपए का नोट 7 लाख रुपय में बेंच रही है। दरअसल इस नोट की खासियत है कि ये नोट आजादी से पहले का है। अपने समय का ये एकलौता 1 रुपए का नोट है। इसपर उस समय के गवर्नर जे डब्ल्यू केली के साइन हैं। 80 साल पुराना इस नोट को ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था।

हर समय का नोट मौजूद

ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ एक नोट बिक रहा है। अगल-अगल साल के यहां कई एक रुपए के नोट है। आप अपनी पसंद से इसे चुन सकते है। अलग-अलग समय वाले नोट के लिए आपको अलग-अलग कीमत चुकानी होंगी। जैसे 1949 के नोट के लिए आपको 6 हजार रुपए चुकाने होंगे। जबकि 1966 का एक रुपए का एक नोट 45 रुपए में भी उपलब्ध है। वहीं 1957 का एक नोट 57 रुपए में मिल रहा है।

बंडल भी हैं उपलब्ध

यहां सिर्प एक नोट नहीं बल्कि नोटों का बंडल भी उपलब्ध हैं। साल 1949, 1957 और 1964 के 59 नोटों का बंडल के दाम 34,999 रुपए है। जबकि 1957के 1 रुपए नोट के बंडर के लिए आपको 15 हजार रुपए चुकाने होंगे। यहां शॉपिंग के बाद नोट आपके पास आपके घर पहुंचा दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+