दिल्ली में भूकंप के झटके, नुकसान नहीं, हिमाचल प्रदेश रहा केंद्र
नई
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार अपराह्न् भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश था। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच आंकी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप अपराह्न् 1.41 बजे आया। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश का चंबा-कांगड़ा जिला था।id="toptextpromo">
फिलहाल
भूकंप के चलते राज्य के किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पालमपुर, कांगड़ा तथा मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में लोग भूकंप के दहशत से घरों से निकलकर बाहर आ गए। स्कूलों में बच्चे भी अपनी क्लास से निकल गए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कांगड़ा
के उपायुक्त सी पॉल रसू ने कहा कि धर्मशाला के ऊपरी इलाकों में कुछ मकानों में हल्की दरारें आने की खबर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सार्वजनिक या निजी संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में वर्ष 1905 में सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे।











Click it and Unblock the Notifications