जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत भारत में फिर भूकंप के झटके
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत के कई सूबों में गुरुवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनवा और अफगानिस्तान में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान का बॉर्डर एरिया रहा। पाक मीडिया के मुताबिक, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भारत में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए।

इस इलाके में 30 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बता दें कि कल (बुधवार 9 मई) भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके आए थे। इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुशा पहाडी में था और इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर भी देखने को मिला था।
भूकंप आने के पीछे ये होती है मुख्य वजह
धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब दबाव ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता का भूकंप लाता है कैसी तबाही
0 से 1.9 की तीव्रता का भूकंप सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है। इतनी तीव्रता का भूकंप आमतौर पर महसूस भी नहीं होता है। 2 से 2.9 तीव्रता के भूकंप को हल्का कंपन माना जाता है। इससे ज्यादा नुकसान होता है। 3 से 3.9 तीव्रता वाले भूकंप का असर कुछ ऐसा होता है मानो आपके पास से कोई ट्रक गुजर गया हो।












Click it and Unblock the Notifications