उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके गुरुवार शाम को आए। रुद्रप्रयाग में शाम 4 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रुद्रप्रयाग के अलावा गोपेश्वर में भी महसूस किए हैं। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई गई है। भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी अभी नहीं है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications